फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में सड़क निर्माण की मांग को धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरी के पब्लिक स्कूल के स्टाफ, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर तहसील में धरना दिया। एसडीएम के नाम मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला गणेशपुरी बुआड़ा रोड गली नंबर तीन स्थित जवाहर पब्लिक स्कूल का स्टाफ, छात्र-छात्राएं और मोहल्लेवासी एकत्र होकर तहसील पहुंचे। सड़क निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट के सामने धरना दिया। स्कूल प्रबंधक एसके वर्मा का कहना था कि पालिका की ओर से गली में 18 जून को खड़ंजा उखाड़ कर मिट्टी डलवाकर काम शुरू किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण नहीं होने से मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक जुलाई से स्कूल का शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। स्कूल में आने जाने के लिए बच्चों को भी परेशानियां का सामना करने पड़ेगा। एसडीएम कन्हई सिंह के नाम एक ज्ञापन भी कार्यालय में सौंपा। धरना देने वालों में बीना, राहुल, बाबूराम, चरण सिंह, दिनेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, सुभाष चंद, राजबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें