फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अग्निवीर बनने के लिए मुजफ्फरनगर के 850 युवा दौड़े

विज्ञापन
अ​ग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की बॉयोमैट्रिक जांच करते  सेना के अ​​धिकारी। स्त्रोत सेना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेजबानी कर रहे जनपद मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती के लिए मंगलवार को मुजफ्फरनगर की चार तहसीलों क्षेत्रों के युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती के लिए 945 युवाओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 850 युवा पहुंचे। बुधवार को दस जिलों के 1189 युवा तकनीकी ग्रेड के लिए परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान और चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती चल रही है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसील क्षेत्र के 945 युवाओं को भर्ती के लिए पहुंचना था लेकिन 850 युवा ही पहुंचे। सुबह के समय दौड़ आदि प्रक्रिया पूरी करने के लिए रात में दो बजे से सभी युवाओं को भर्ती के लिए प्रवेश दिया गया था। सुबह पांच बजे युवाओं के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। इसके बाद सभी युवाओं की दौड़ कराई गई।
मंगलवार को सुबह से ही बारिश का मौसम था। इसी के चलते सेना के अधिकारियों ने सुबह बारिश शुरू होने से पहले दौड़ की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। दौड़ के बाद युवाओं की शारीरिक जांच की गई। सफल अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल के लिए किया गया। बुधवार सुबह सभी का मेडिकल होगा।
विज्ञापन

n आज 10 जनपदों के युवाओं की होगी तकनीकी ग्रेड की परीक्षा : अग्निवीर भर्ती के लिए सामान्य डयूटी की परीक्षा पूरी हो चुकी है। अब तकनीकी ग्रेड की परीक्षा शुरू हो गई है। बुधवार को तकनीकी ग्रेड के लिए जनपद अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली के युवाओं की दौड़ सहित विभिन्न परीक्षा होगी।

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की बॉयोमैट्रिक जांच करते  सेना के अधिकारी। स्त्रोत सेना

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की बॉयोमैट्रिक जांच करते  सेना के अधिकारी। स्त्रोत सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें