विश्वकर्मा विराट संघ की कमेटी का विस्तार
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
जगदीश पांचाल ने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय करने के लिए संगठन को बढ़ाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बिजेंद्र धीमान मुजफ्फरनगर, श्रद्धानंद पांचाल मथुरा, बंटी पांचाल मथुरा, राजू पांचाल गाजियाबाद, संजीव विश्वकर्मा मुजफ्फरनगर, रोहित कृष्ण शर्मा कौशांबी को मनोनीत किया है। प्रदेश मंत्री के पद पर धर्मपाल पांचाल शामली, दुष्यंत धीमान सहारनपुर, शिवचरण पांचाल झांसी, सुनील शर्मा प्रयाग, विपिन विश्वकर्मा आजमगढ़ को मनोनीत किया है। प्रचार मंत्री मांगेराम पांचाल मुजफ्फरनगर, मीडिया प्रभारी आशीष विश्वकर्मा बिजनौर, सहायक मीडिया प्रभारी ईश्वर दयाल, कोषाध्यक्ष ब्रहमचंद पांचाल को बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में 15 सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।