फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ही देश को मजबूत सरकार दे सकती है-मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ही देश को मजबूत सरकार दे सकती है : मौर्य
विज्ञापन

जानसठ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सहारनपुर जाते समय गांव कवाल के ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि भाजपा ही देश को मजबूत सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए सब कुछ न्योछावर कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ही देश से आतंकवाद को खत्म कर सकती है। आज विश्व में हमारे देश की अलग पहचान है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जितना विकास कार्य कराए हैं, उतने पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं कराए हैं। सरकार की योजनाओं को जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। स्वागत करने वाले में पंकज सैनी, मनोज सैनी, राजकुमार प्रजापति, ध्यान सिंह, दरियाव सिंह, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें