फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, बालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पलटी, बालक सहित तीन घायल
विज्ञापन

खतौली। गांव फुलत में अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिससे कार चालक के अलावा चपेट में आने से फेरी वाला व बालक सहित तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रतनपुरी के गांव फुलत में शनिवार को गांव निवासी शमशाद अपनी कार लेकर खतौली आ रहा था। गांव के पास ही अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में आने से फेरी पर सामान बेचने वाला केवल तथा सामान खरीदने के खड़ा 9 साल का बालक समीर तथा कार चालक शमशाद भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार के अंदर से शमशाद को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तमंचे के साथ युवक पकड़ा
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर एक युवक तमंचा लिए हुए खड़ा था। वहां से गुजरी पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। युवक की पुलिसकर्मियों के साथ काफी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार भी वहां पर पहुंच गए थे। पुलिस तमंचे के साथ युवक को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें