फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित जांगडा यूपी के सबसे सफल गेंदबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित जांगडा यूपी के सबसे सफल गेंदबाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी के गेंदबाज मोहित जांगडा ने विदर्भ के खिलाफ 9 विकेट लेकर अपनी धार साबित की। कूच बिहार ट्राफी के चार मैचों में वह खेले। जिनमें सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। मोहित जांगडा ने विदर्भ की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए। मोहित की प्रतिभा उस वक्त दिखी, जब उसने अंडर-19 एशिया कप में श्रीलंका दौरे पर सात मैचों में 19 विकेट हासिल किए। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में श्रीलंका को शिकस्त देकर भारत ने जूनियर एशिया कप जीता था। मोहित टी-20 और वन डे क्रिकेट में भारतीय टीम की नुमाइंदगी करना चाहता है। इरफान पठान और मिचेल स्ट्रॉक उसके पसंदीदा गेंदबाज है।


ग्रुप में 36 अंक लेकर सबसे आगे
मुजफ्फरनगर। कूच बिहार ट्राफी में यूपी की जीत के बाद रणजी ट्राफी टीम के चयनकर्ता ज्ञानेंद्र पांडेय ने 20 मिनट तक कप्तान और खिलाड़ियों से आगे के मैचों की रणनीति पर बात की। कोच मोहम्मद आमिर और मैनेजर सतीश जायसवाल की मौजूदगी में उन्होंने कमजोर खिलाड़ियों को प्रेरित किया। यूपी अगला मैच पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। यूपी ग्रुप में छह मैचों में 36 अंक लेकर सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीए ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। लीग मैच के संपूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने अतिथियों और खिलाड़ियों का सम्मान किया। एमसीए अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, चेयरमैन भीमसेन कंसल, शिवकुमार गौतम, कुशलपाल सिंह, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, अरशद, मनीष त्यागी आदि ने स्वागत किया। पुंडीर ने बताया कि चार दिवसीय मैच तीन दिन में ही खत्म होने के बाद टीमें बृहस्पतिवार को रेस्ट करेंगी। 11 जनवरी को यूपी टीम पुणे जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें