फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली में फरीन ने बाजी मारी
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में करवाचौथ पर्व पर पुस्तकालय भवन में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 54 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डा. संजीव बालियान की पत्नी डा. सुनीता बालियान, इनरव्हील क्लब खतौली की अध्यक्षा अंजू सिंह, इनरव्हील क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा. आशा जैन एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में फरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शाईस्ता, तृतीय स्थान पर सोनम रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता की राजस्थानी शैली में सपना प्रथम, सोनम द्वितीय, फरीन तृतीय स्थान पर रहीं। अभिषेक, शिवांगी शर्मा, वंशिका को पुरस्कार प्रदान किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में अरेबियन शैली में अनम फातिमा प्रथम, रचना द्वितीय व सीमा को तृतीय स्थान पर रहीं। मानसी पाराशर, शशि, शाईस्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा. सुनीता बालियान ने सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के बनाए गए रंगोली की सराहना की। प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। सपना जैन, दीप्ति जैन, डा. अर्चना, डा. पंकज कुमार, सत्येंद्र कात्यायन, डा. सचिन गोयल, डा. शिवानी चौधरी, स्तुति नागर, डा. मेघा फातिमा, डा. रिचा जैन, डा. नेहा अग्रवाल, डा. शालिनी जैन, जमर्रुद फैजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें