फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन से प्रदेश की जनता त्रस्त-नरेश उतम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शासन से प्रदेश की जनता त्रस्त : नरेश उत्तम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। बरला में किसान सम्मेलन से लौटते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से प्रदेश की जनता त्रस्त है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन पार्टी नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड पर सपा नेता काजी जमील अहमद के फार्म हाउस पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आर्थिक विषमता बढ़ी है, जिससे अपराध का ग्राफ बढ़ा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं। यह सब जुमलेबाजी है। किसानों का साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। केंद्र सरकार ने चुनाव में किए वादों के विपरीत कार्य किया है। सरकार ने चीन से 5 लाख 28 करोड़ रुपये का सामान मंगाया है, जिससे छोटे कारोबारी तथा मजदूर परेशान हैं। बैंकों से पैसा गायब है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। मुलायम सिंह यादव को पार्टी कार्यकर्ताओं का आदर्श बताया। इस दौरान चंदन सिंह चौहान, काजी जमील अहमद, जिया चौधरी, नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी, सुलेमान परदेसी, इरशाद जाट, काजी नईम एडवोकेट, हाजी यूसुफ, हाजी इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें