फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर लगाया
विज्ञापन

खतौली। विश्व रक्तदान दिवस पर स्वर्गीय लाला रामचंद्र सहाय रुरल डेवलपमेंट फाउंडेशन एवं सहयोग स्वयंसेवी संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डा. मायादेवी अग्रवाल के आरएन हास्पिटल में आयोजित शिविर में अरुण सैनी, कुलदीप तोमर, सतीश, विजय तंवर, सुमित, आर्यतित्र, बलवीर सिंह, सुरेश जिंदल, देवदास, अखिल, अंकित मोतला, सचिन कुमार, मोहित शर्मा, ऋषभ जैन, मनीष चौधरी, सुमन आदि ने शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च ब्लड बैंक की ओर से रक्दान करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। शिविर में अनुभवकांत कौशिक, ओमराज, अजय गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालु भाव विभोर हुए
जानसठ। आदर्श कालोनी में शिव मंदिर परिसर में चल रहे रामचरितमानस पाठ के छठे दिन श्रीराम-भरत मिलाप संवाद सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
शिव मंदिर में ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा आयोजित रामचरितमानस के छठे दिन श्रीराम भरत मिलाप प्रसंग की प्रस्तुति की गई, जिसे सुनकर पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पाठ के दौरान सती अनुसुइया द्वारा सीता माता को बताए गए स्त्री धर्म को महिलाओं ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए उसका पालन करने का संकल्प लिया। धार्मिक कार्यक्रम में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एके आत्रेय, एसडीओ भुवनराज सिंह को ज्ञानेश्वर सेवादल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के यजमान वीरेंद्र पाल, सुंदर पाल सिंह, अरविंद पाराशर, दीपेश गुप्ता, रुपेश कंसल, रेशू गोयल, निशांत कांबोज, सुरेश शर्मा, रोहित गोयल, चमन सैनी, प्रदीप गर्ग एडवोकेट, महिमा शर्मा, तनु गोयलख् विक्की, दीपांशु, कार्तिक, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें