पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
मीरापुुर। पुलिस ने ईद उल फितर के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाने से प्रारंभ होकर मैन बाजार, घास मंडी, खटीकान, पड़ाव चौक, मुश्तर्क, कोटला, नमक मंडी आदि होता हुआ वापस थाने पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी, एसएसआई जितेंद्र यादव समेत समस्त उपनिरीक्षक तथा पुलिसबल सक्रिय रहा।
पुलिस ने ट्रक पकड़ा
मीरापुर। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पशु चोरी कर मिनी ट्रक में लादने के आरोप में ट्रक को हिरासत में लिया। आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस ने बताया कि रामराज थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर से कुछ पशु चोर एक मिनी ट्रक में एक भैंस व एक भैंसा चोरी कर लाद रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने शोर मचा दिया तो ट्रक चालक पशुओं को छोड़कर ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस व ग्रामीणों ने पीछा कर देवल क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
मीरापुर। पुलिस ने रेत को अवैध खनन कर बेचने के आरोप में रेत से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया, जबकि पुलिस को चकमा देकर चालक कागज लाने का बहाना बनाकर पर भाग निकला। उधर, सिकरेड़ा निवासी हिमांशु पुत्र जोगेंद्र को पुलिस ने न्यायालय के वारंट होने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वृद्धा का शव पड़ा मिला
मंसूरपुर। शाहपुर मोड़ के पास नाले के बराबर में वृद्धा का शव पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। बस के ड्राइवरों ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव की शनाख्त गांव मुबारिकपुर निवासी 68 वर्षीय सरोज पत्नी स्वर्गीय सुदेश त्यागी के रूप में की गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए इंकार दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए।