फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ायट में हुई जनपदीय स्तर योग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने कहा कि जीवन की सुरक्षा योग में निहित है।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित डायट में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर और शामली के अध्यापकों ने भागेदारी की। शिक्षकों ने त्रिकोणासन, गरुडासन, नटराजासन, कपाल भाती, अनुलोम-विलोम आदि आसनों को प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्या अंजू वर्मा, योग शिक्षिका नीलम चौधरी, डॉ. धीरेंद्र गुप्ता शामिल रहे। प्राचार्य भीम सिंह ने कहा कि योग दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर तक योग प्रतियोगिताएं होगी। योग जीवन सुरक्षा का मुख्य आधार है। डायट प्रवक्ता अनीता चौधरी, जितेंद्र सिंह, व्यायाम शिक्षक सुशील मलिक, पीयूष कुमार, डॉ. सुधीर पंवार, राकेश राठी, डॉ. अनुज कुमार, राजीव सहरावत, डॉ. सोनिया, ममता, शामली से राज सिंह पुंडीर, मनोज विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें