फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के खिलाफ आंदोलन की 25 मई को रणनीति बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की पंचायत 25 मई को
विज्ञापन

खतौली।
त्रिवेणी शुगर मिल के खिलाफ आंदोलन चलाने की गांव मीरापुर दलपत में रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए मीरापुर दलपत में 25 मई को किसानों की पंचायत होगी। पंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए किसानों से जनसंपर्क करना प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति में रविवार को किसानों व डायरेक्टरों की बैठक हुई। समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह व किसान नेता जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि त्रिवेणी शुगर मिल में गत दिवस किसानों ने घटतौली पकड़ी थी। उन्होंने मिल मालिक से किसानों को घटतौली का पूरा पैसा और गन्ने के बकाया भुगतान का पैसा भी ब्याज सहित दिए जाने की मांग की। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान गांव मीरापुर दलपत में होने वाली 25 मई की पंचायत में मिल के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी। पंचायत में निर्णय लेने के बाद मिल के खिलाफ किसान अपनी मांगों को लेकर समिति में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में चौधरी उदयवीर सिंह, बाबूराम गुर्जर, विपिन प्रधान सादपुर, प्रशांत, रामनिवास, राजेंद्र, भारतवीर, भोला, लटूरा, जितेंद्र पटवारी प्रधान आदि किसान मौजूद रहे। समिति के डायरेक्टरों ने पंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए जनसपंर्क प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें