बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया
पुरकाजी। मदर डे के मौके पर कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने मां से जुड़ी प्रस्तुतियां दी।
सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। गानों के माध्यम से बच्चों ने अपनी मां के प्रति प्यार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य हरियोगवीर संत ने कहा कि मां बच्चे की जिंदगी की प्रथम गुरु होती हैं। हमें मां का सम्मान करना चाहिए। प्रवीण गर्ग, संजय वर्मा, कपिल मित्तल, डा विनोद त्यागी, महेंद्र बंसल, सतीश गोयल, आशु बेदी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर काव्या त्यागी, वत्सली, प्रणव गोयल, श्रद्धा, गुरशीन बेदी आदि बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। वंदना बेदी, नीलम, ममता त्यागी, आयशा खान, विजय तयागी, सतीश कुमार, रकम सिंह आदि का सहयोग रहा।
अपहरण का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल निवासी सोनू पुत्र चंद्र पाल शनिवार को दी गई तहरीर पर गांव के ही अमरजीत, बिट्टू,लक्खी पुत्रगण राजेंद्र व सोनम पुत्र सोहेंद्र के विरूद्ध वादी की बहन को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
कबूतरबाजी में पकड़े
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बा निवासी दो कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया है। कस्बे में लाखों रुपयों की शर्त लगाकर कबूतरबाजी का धंधा जोरों से चल रहा है, जिसमें कबूतरबाजों द्वारा कबूतर उड़ाकर लाखों रुपये की शर्त लगाई जाती है। शनिवार को मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने हाइवे पर शर्त लगा रहे दो कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया है।