फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला दिवस पर बांटे गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान में शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस का आयोजन किया गया। जिले में 4812 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। एक साथ 42 ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नेहरू नेत्र चिकित्सालय में आधुनिक गैस सर्विस के शिविर में विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने गृहणियों के दर्द को समझा। उज्ज्वला योजना पूरी तरक गरीब महिलाओं को समर्पित है। निदेशक ऊर्जा भारत सरकार सौरभ बाबू एवं डीएम राजीव शर्मा ने पचेंडा रोड पर विवाह मंडप पर ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला पंचायत के आयोजन के अवसर पर लाभार्थियों को कनेक्शन वितरित किए। वहीं, डीएम ने कहा कि ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला पंचायत का आयोजन कर 4812 गैस कनेक्शन एक ही दिन में वितरित किए गए। इस कार्य में 42 गैस एजेंसी अपनी सहभागिता कर रही हैं। योजना के अंतर्गत 39 ग्राम पंचायतें एवं 10 वार्ड चयनित हैं। मौके पर नोडल अधिकारी उज्ज्वला योजना अभिषेक कुमार, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज गौरव तोमर, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें