फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता से ही रुकेगा महिलाओं का शोषण: तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियम्वंदा तोमर ने जिला कारागार में महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक बंगले में महिलाओं की पीड़ा को भी सुना। कहा कि शोषण से मुक्ति के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

डॉ प्रियम्वंदा तोमर ने बुधवार को जिला जेल में बंदी गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से बातचीत भी की, यह भी पूछा कि जेल प्रशासन उनका कोई शोषण तो नहीं कर रहा है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर महिलाओं की पीड़ा सुनी। जितनी भी महिलाएं पहुंची उनमें अधिकतम घरेलू हिंसा की शिकायत करने वाली थी। तोमर ने उनकी बात को बड़ी गंभीरता के साथ सुना। सरकार और आयोग महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर है। महिलाओं से यह भी कहा कि वह अपने अधिकारों का सदुपयोग करें कोई भी दुरुपयोग मत करें। यह खुशी की बात है कि जिले में कोई भी छात्रा शिकायत करने उनके पास नहीं पहुंची। प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है अपराध कम हुए हैं। महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़खानी रुकी है। अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागृत होना होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं को लेकर वह संवेदनशीलता दिखाए। उनसे भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें