मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने शिवचौक पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भगवती जागरण का आयोजन किया। शिवचौक पर आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौधरी, विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सुनील ग्रोवर, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अमरीश त्यागी ने पूजन में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। रात्रि में माता के भजनों की प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी। हिंदू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वर्मा, सचिव गीतांजलि सिंह, अमरीश त्यागी, अश्वनी बालियान, गौरव सिंह, सोना सिंह, मनोज ठाकुर, काजल सिंह, आदित्य, दिनेश कुमार, सुधीर आदि का सहयोग रहा।
केमिस्ट एसोसिएशन का सम्मेलन
मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का सम्मेलन मंगलवार को शाम सात बजे महावीर चौक स्थित बैंक्वेट हाल में होगा। जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विभा शंकर और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।