फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट चैम्पियन बनी स्टेडियम रेड इलेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट चैंपियन बनी स्टेडियम रेड इलेवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम रेड इलेवन की टीम ने चैंपियन का ताज पहना है। रेड इलेवन ने एमसीए की टीम को छह विकेट से शिकस्त दी है। मैच में ऑल राउंडर सौरभ चुने गए हैं। विजेता टीम और बेस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमसीए टीम की शुरुआत खराब रही। कई खिलाड़ी जल्द पवेलियन लौट गए। टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बना सकी। रेड इलेवन की ओर से शौर्यांश ने 4, सचिन और सौरव ने दो-दो विकेट हासिल किए। स्कोर का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाजों ने एमसीए के बॉलरों कर बखिया उधेड़ दी। रेड इलेवन ने 23 ओवर में चार विकेट खोकर 94 रन का लक्ष्य हासिल किया। रेड की ओर से उस्मान ने 47, हर्षित ने 20 अैर सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। रेड इलेवन ने एमसीए की टीम को 6 विकेट से हराकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। मैच में बेस्ट बल्लेबाज उस्मान, गेंदबाज शौर्यांश और ऑल राउंडर सौरभ को चुना गया। स्टेडियम में विजेता टीम और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर, संजय राठी और डीएसओ पूनम विश्नोई ने विजेता टीम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत किया। इस दौरान कोच प्रीति मेहरा, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें