फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अफवाह फैलाने वाले 8 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पिछले लगभग एक माह से जिले में चोर आने की अफवाह चल रही है। लोग रात में पहरा दे रहे है। बुधवार रात गांव नसीरपुर में पहरा देने के दौरान युवकों ने चोर आने की अफवाह फैला दी। उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों को भी चेक किया। पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर में रात के समय काफी युवक पहरा दे रहे थे। आरोप है कि उन्होंने चोर आने की अफवाह फैला दी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि अफवाह फैलाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि युवक आने-जाने वाले वाहनों को भी चेक कर रहे थे।
मौके से हसीन, सुहेल, शाहरुख, कसीम, सचिन, मनीष, योगी उर्फ विवेक व कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उनके साथ मौजूद रहे अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि अफवाह फैलाने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को कोई सूचना मिलती है तो पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें