फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 75 मरीज कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 75 मरीज कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को 75 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं, 102 मरीज मंगलवार को ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 652 रह गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार को जिले के 1312 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 75 नए कोरोना मरीज सामने आए। इन्हें बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, मंगलवार को जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 102 रही, जिन्हें मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 66,004 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 60,969 की जांच नेगेटिव आई है। वहीं, पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 5,035 हो गई है, जिनमें से अब तक 4,311 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 652 रह गई है। वहीं, जनपद के 78 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें