गौड़ीय मठ प्रकरण में बालक के बयान हुए
मुजफ्फरनगर। शुक्रतीर्थ के गौड़ीय मठ आश्रम में बच्चों के यौन शोषण मामले में पीड़ितों के बयान हो रहे हैं। एक बालक के बयान होने के बाद अब न्यायालय ने दूसरे पीड़ित के बयान के लिए 12 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
गौड़ीय मठ आश्रम में मिजोरम एवं त्रिपुरा के बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में पीड़ित एक बालक के कोर्ट में बयान पूरे हो गए। अभियोजन की ओर से दूसरे गवाह के बयानों के लिए 12 अक्तूबर कोर्ट में तिथि नियत की गई है। इसमें एक दूसरे पीड़ित बालक को बयानों के लिए पेश किया जाएगा। नौ जुलाई को शुक्रतीर्थ में आश्रम से दस बच्चों को मुक्त करके उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया था। यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आने पर आश्रम के संचालक भक्ति भूषण महाराज व उसके चेले मोहन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। बाद में पुलिस ने संगीन धाराओं में चार्जशीट पॉक्सो कोर्ट में दाखिल की थी। इस प्रकरण को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी बेहद गंभीर है।