फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह के लिए गरीबों को फूड पैकेटों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान माह की शुरुआत होते ही सामाजिक संस्थाएं गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना शुरू हो गए हैं। जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज, सगीर फाउंडेशन और खिदमत-ए-खल्क संस्था की ओर से गरीबों को फूड पैकेटों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

ईदगाह रोड पर स्थित शेखुल हिंद हाल में आयोजित खिदमत-ए-खल्क के कार्यक्रम में गरीब व असहाय लोगों को रमजान माह के लिए चावल, दाल, चीनी, मसाले व अन्य खाने के सामान से भरी फूड किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मौलाना हसनुल हाशमी ने कहा कि पवित्र रमजान माह के लिए जरूरतमंदों तक खाने पीने का सामान पहुंचाने से उनको भी इबादत का पूरा मौका मिलेगा। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं है। मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि इस्लाम में अल्लाह की इबादत के बाद उसके बंदों की खिदमत करना सबसे ज्यादा पसंदीदा काम है। वहीं, जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज और सगीर फाउंडेशन की और से अथर सगीर नंबरदार ने गरीब व असहाय लोगों को फूड पैक का वितरण किया। इस मौके पर सुफियान उस्मानी, डा. नौमान, आमिर उस्मानी, जावेद, ताज उस्मानी, डा. राजीव, मो. रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें