फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ महिलाओं ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में बढ़ती फीस से अभिभावक त्रस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बिल्डिंग फीस, यूनिफार्म एवं किताबों के नाम पर अभिभावकों से उगाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अजय शंकर पांडेय को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने कहा है कि निजी स्कूलों में बिल्डिंग फीस के नाम पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की अवैध वसूली हो रही है। हर साल कक्षाओं का कोर्स बदल दिया जाता है। एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर प्राइवेट प्रकाशन की किताबें लगाई जा रही हैं। प्रत्येक वर्ष मासिक फीस में बढ़ोतरी कर दी जाती है तथा यूनिफार्म भी बदल दी जाती है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। महिलाओं ने मई एवं जून माह की फीस नहीं लेने तथा प्ले से कक्षा पांच तक कोर्स कम करने की मांग की। वाहनों के नाम पर हो रही मनमानी वसूली, रिक्शाओं में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने पर भी अंकुश लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रीति सक्सेना, निशा, रेखा, सुशीला, रेखा मिश्रा, बबीता, सारिका, इंदू, शकुंतला, तारा, अनिता पाल, शिमला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें