...हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम मोर्वी मंडल के तत्वावधान में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। श्यामप्रेमियों ने श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान किया।
रविवार रात को टाउन हाल के मैदान में श्याम संकीर्तन महोत्सव खाटू वाले श्याम बाबा की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। श्याम बाबा का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल, महेश गौतम और रेशमी शर्मा ने किया। कोलकाता से मंगाए गए सुंदर मनभावन फूलों से श्याम बाबा का दरबार सजा कर उनका भव्य श्रृंगार किया गया था। उज्जैन के कलाकारों ने भजन सुनने वाले श्याम प्रेमियों पर इत्र की वर्षा की। संजय मित्तल ने श्याम बाबा के भजन, हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा, कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सांवरे, मेरे दुख के दिनों में वो मेरे काम आते हैं, आदि सुना कर श्याम प्रेमियों को श्याम बाबा की भक्ति में डूबो दिया। बाबा को 56 भोग लगाया गया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में प्रताप सिंह चौहान, राहुल शर्मा, मंडल के अध्यक्ष सचिन सिंघल, नवल अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, अमरीश सिंघल, अंकित अग्रवाल, आशीष, अनुज अरोरा आदि का सहयोग रहा।