विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने के बताए तरीके
मुुजफ्फरनगर। ग्रांड प्लाजा के सभागार में प्रयत्न संस्था एवं ग्रैंड प्लाजा के संयुक्त तत्वावधान में 360 डिग्री लाइव पॉजिटिव फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परिस्थितियों में जीवन को शांतिपूर्वक जीने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नवीन गुप्ता व मेजर हिमांशु ने श्रोताओं को जीवन के रहस्य, क्षमता का विकास व विषम परिस्थितियों से जूझने का तरीका समझाया। युवाओं ने अपने तजुर्बे भी बताए। श्रोताओं ने वक्ताओं से सवाल भी पूछे। 2017 में सड़क दुर्घटना से पीड़ित अखिलेश वर्मा ने आप बीती बताई कि किस प्रकार एक पैर गवां देने के बाद भी उन्होंने नकली पैर के सहारे जीवन में आगे बढ़ने में कामयाबी हासिल की। श्रोताओं को उनके जीवन के इस पहलू को सुनने के बाद प्रेरणा मिली। अखिलेश पेशे से फिल्ममेकर हैं व स्थानीय कृष्णा पुरी निवासी हैं। प्रयत्न संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवीन गुप्ता व मेजर हिमांशु को संस्था की ओर से आलोक स्वरूप, अभिनव स्वरूप, कुश पुरी, समर्थ प्रकाश, असद फारुकी, बीना शर्मा, मुकेश अरोड़ा, शुभांगिनी प्रकाश, सीए अजय अग्रवाल, नंदकिशोर, पंकज अग्रवाल व विपुल भटनागर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश व सोनिया लूथरा ने किया। कार्यक्रम में रीना अग्रवाल, मानसी सिंघल, ऋषिराज राही, निधिष गर्ग, चारू गुप्ता, सपना सिंघल, रीना जैन, अनुराधा वर्मा, मीरा शर्मा, प्रीति भारद्वाज, रश्मि मिश्रा आदि मौजूद रहे।