फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में हों: प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षक ने अफसरों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अरुण बाबू पेमूला ने लोकसभा चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में बैठक में सभी एसडीएम, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों से प्रेक्षक ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का जिले में सख्ती से पालन होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। प्रेक्षक ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे तथा चुनाव आचार संहिता का पालन सख्ती से कराएं। जिलाबदर और बदमाशों को अपने क्षेत्र में प्रवेश ना करने दें, साथ ही अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें। बाहरी तत्वों पर भी निगाह रखने की जरूरत है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने कहा कि चिह्नित मतदान केन्द्रों पर विशेष पुलिस व्यवस्था कराई जाए। हर स्थिति में चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में समपन्न हों, ये तभी संभव है जब पुलिस-प्रशासन की टीमें संयुुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करेंगीं। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों पर पूूर्ण व्यवस्था कर लें। बिजली, पानी, रैम आदि की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कि किसी भी मतदाता को मतदान करने मेे कोई परेशानी न हो तथा सभी जोनल मजिस्ट्रेट पुन: अपने संवेदनशील केन्द्रों पर निरीक्षण करलें। सभी मतदान केन्द्रों पर आने जाने के रास्ते ठीक होने चाहिए। एफएसटी व एसएसटी टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण निष्पक्षता, ईमानदारी व मेहनत के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी निभानी हैैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 25 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 उड़नदस्ते, 18 स्टेटिक टीम लगातार कार्य कर रही है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने को पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात रहेगी। इस मौके प सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें