फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को वैदिक संस्कृति, 16 संस्कारों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को 16 संस्कारों के बारे में बताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में वैदिक व्यवस्था एवं यज्ञ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को वैदिक संस्कृति और 16 संस्कारों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

15 दिवसीय कार्यशाला के समापन पर प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यज्ञ कर्म केवल आध्यात्मिक नहीं अपितु कर्म विज्ञान है। वर्तमान प्रदूषित पर्यावरण में औषधीय पदार्थों से बनी सामग्री और घी वातावरण को शुद्ध करने में सहायक है। मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने कहा कि तनाव मुक्त रहने में यज्ञ और योग का महत्व है। उन्होंने यज्ञ विधि से छात्राओं को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में विषय पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ आभा सैनी, हिंदी विभाग की डॉ पूनम भारद्वाज, डॉ वर्चसा, डॉ अंजलि शर्मा ने वैदिक संस्कृति और 16 संस्कारों के बारे में बताया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक बढ़ती जिम्मेदारियों के निर्वाह में मिलने वाले मानसिक दबाव एवं तनाव से मुक्त रहने के लिए मानसिक रूप से बलवती बनाना रहा। शबनम प्रवीन, अंशिका, आरती, छाया रानी, अदीबा नाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें