फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील पर बनेगा फायर ब्रिगेड स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन
विज्ञापन

जानसठ। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद तहसील मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने को लेकर विभाग के सीएसओ ने एसडीएम से मिलकर जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर फायर ब्रिगेड के सीएसओ रमाशंकर त्रिपाठी ने एसडीएम विजय कुमार से मिलकर बताया कि जानसठ तहसील मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा एक सप्ताह पूर्व की गई थी, जिसके लिए जगह का चयन करना है। उन्होंने बताया कि पहले गांव राठौर के रास्ते पर जगह उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि स्टेशन बनाने के लिए 4148 वर्ग मीटर जगह चाहिए। उन्होंने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जगह उपलब्ध कराने की मांग की है। एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें