शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव
जानसठ। नगर में कश्यप धर्मशाला में महर्षि कालू बाबा की जयंती का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कश्यप समाज आज भी प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर तथा शिक्षा ग्रहण कर समाज का उत्थान करने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार स्थित कश्यप धर्मशाला में महर्षि कालू बाबा जयंती के अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना व जयप्रकाश कश्यप द्वारा कालू बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि आज कश्यप समाज प्रतिस्पर्धा के युग में पिछड़ता जा रहा है। ऐसे में हमें अपने बच्चों को शिक्षा दिलानी चाहिए। कार्यक्रम में नगर पंचायत सभासद सुनील कुमार कश्यप, विकास गुप्ता, अनुज सैनी, विवेक उपाध्याय, रामधारी कश्यप, जगदीश, शिवकुमार, मंसाराम, रजनी, राजकुमार, प्रेम कश्यप, प्रमोद आदि मौजूद रहे।