फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमामबाड़ा की सफाई कराने व सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे में इमामबाड़ा की भूमि को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। शिया समुदाय के लोगों ने एसडीएम से 12 तारीख से मोहर्रम को लेकर इमामबाड़ा की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा सुरक्षा की गुहार लगाई। एसडीएम ने मोहर्रम को लेकर पूर्ण सुरक्षा देने व साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चौक में इमामबाड़ा को लेकर शिया समुदाय और कुरैशी समाज के लोगों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों द्वारा इमामबाड़ा पर अपना दावा जता रहे हैं। इस मामले को लेकर एसडीएम ने इमामबाड़ा के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। शिया समुदाय ने अपने साक्ष्य दे दिए हैं। लेकिन प्रशासन ने दो बार इस मामले का निस्तारण करने को दो बार बैठक बुलाई। इस बैठक में कुरैशी समाज नहीं आया तथा ना ही अपने कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में शिया समाज के लोगों ने एसडीएम से 12 तारीख से शुरू हो रहे मोहर्रम के जुलूस को लेकर इमामबाड़ा की साफ सफाई व सुरक्षा देने मांग की। एसडीएम विजय कुमार ने इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर को इमामबाड़ा की साफ सफाई कराने व सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। बैठक में अब्बास अली खां, दानिश अली खां, हसन अली खां, एजाज असगर जैदी, हिलाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें