फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा शीतल महिला क्लब के सहयोग से व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर लड़कियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

समापन पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि लड़कियों को सिलाई कढ़ाई, बुनाई, कंप्यूटर, आचार मुरब्बा, लिफाफे बनाना आदि के प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए, ताकि वे स्वरोजगार कर दिशा में आगे बढ़ सके। दीया सामाजिक संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि लड़कियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि लड़कियों को स्वावलंबी बनने के लिए पढ़ाई के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तीन माह से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं लड़कियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य प्रशिक्षिका शीतल पाल, बबीता पाल, अरुणा, मोनी, सपना, ज्योति, शिवानी, पिंकी, शालू, पूनम, किरण, दीपा, तनु, कोमल, मनीषा, उपासना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें