कबाड़ियों के दुकानों की जांच की
पुरकाजी। कांवड़ मेले के मद्देनजर मंगलवार को एलआईयू की टीम ने कस्बे में पहुंचकर कबाड़ियों व खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने कबाड़ियों की दुकान पर रखे सामान में विस्फोटक पदार्थ, गैस सिलेंडर आदि अन्य सामान की जांच कर कबाड़ियों का दुकानों पर संदिग्ध सामान मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा मिठाई, चाय व अस्थायी बनाए गए होटलों आदि की जांच कर दुकान स्वामियों को अच्छा व शुद्ध सामान बेचने की हिदायत दी है। टीम में गिरीश त्यागी, नरेश कुमार, गोविंद कुमार, प्रवेश कुमार, नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
ड्रोन से होगी कांवड़ मेले की निगरानी
पुरकाजी। कांवड़ मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। मंगलवार को नगर चेयरमैन जहीर फारूकी व इंस्पेक्टर विजय कुमार ने खादर तिराहे पर ड्रोन उड़ाकर कांवड़ मेले की निगरानी की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि कैमरे के माध्यम से चारों तरफ 200 मीटर की दूरी तक व दो हजार की ऊंचाई तक ड्रोन कैमरा निगरानी करेगा। नगर चेयरमैन ने बताया कि ड्रोन कैमरा कस्बे के प्रत्येक मकान की छत की निगरानी करेगा।