फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्त कांवड़ियों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें है। प्रशासन की आधी अधूूरी तैयारी केे बीच शिवभक्त कांवड़ियों का आवागमन आरंभ हो गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगा जल लेकर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान को जाने वाले शिवभक्तों का कस्बे में आवागमन आरंभ हो गया है। हरिद्वार से चलकर वाया बुढ़ाना एवं बड़ौत से गुजरने वाले शिवभक्तों को यह रास्ता सबसे कम दूूरी का पड़ता है। कस्बा व आसपास के देहात क्षेत्रों में प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी है। मुजफ्फरनगर से वाया बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर सड़क के दोनों ओर सफाई नहीं हो पाई है। देहात क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग पर सड़क किनारे कूडे़ के ढेर लगे हुए है। हल्के व भारी वाहनों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं हो पाई है। दिन में भीषण गर्मी को देेखते हुए दूसरे राज्यों को जाने वाले शिवभक्त अधिकतर रात्रि में यात्रा करना पसंद कर रहे है। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर बुधवार से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य आरंभ हो जाएगा। कांवड़ मार्ग पर सड़क किनारे सफाई व्यवस्था करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते हुए उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें