फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क ओवरलेपन के एक सप्ताह बाद उखड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। दयालपुरी से खतौली तक की नौ किमी सड़क ओवरलेपन के एक सप्ताह बाद ही उखड़ गई। कई जगह से तो सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने खतौली-कैराना राज्य मार्ग पर दयालपुरी से खतौली तक नौ किमी लंबी सड़क पर ओवरलेपिंग कार्य किया था। खास बात यह है कि यह निर्माण मात्र 16 दिन में पूरा किया गया था। विभाग ने नौ जून से इस सड़क पर कार्य आरंभ किया था, जो 6 जुलाई तक चला। इसका खामियाजा सड़क उखड़ने के रुप में सामने आने लगा है। एक सप्ताह बाद ही कई जगह से उखड़ चुकी है। कई जगह सड़क की पूरी की पूरी परत ही उखड़ कर आगे की ओर खिसक चुकी है। बता दें कि चार वर्ष पूर्व भी इस सड़क पर ओवरलेपन किया गया था। तब भी यह सड़क जगह जगह से इसी प्रकार उखड़ गई थी। इसेे बाद में पैचवर्क द्वारा ठीक कराया गया था। कई वर्षों से लोग इस सड़क की जर्जर हालत से परेशान थे। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें