फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक यात्रा से लौटे विद्यार्थियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। बीआईटी के 20 सदस्य छात्र-छात्राओं व शिक्षको का एक दल मलेशिया व सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पूरी कर वापस लौट आए। बीआईटी चेयरमैन डॉ अनिल सिंह ने वापस लौटे प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए डिग्री शिक्षा के लिये विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की।
विज्ञापन

बीआईटी का एक प्रतिनिधिमंडल शैक्षणिक यात्रा पर मलेशिया व सिंगापुर गया था। संस्थान के निदेशक डॉ अनिरुद्ध शर्मा ने पूर्व में गये छात्र दल से अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम की जानकारी ली। छात्र दल के नेता अर्पित राठी, बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्र निशी अग्रवाल ने बताया कि मलेशिया की टार्क यूनिर्सिटी ने विभिन्न शोध क्षेत्र पर विचार विमर्श हुआ। डॉ ओपी सेन ने एग्रीकल्चर रिसर्च फार जिंजर विषय पर तथा डॉ ली-बाह-फेंग ने मेडिसिन इम्पोटेन्स ऑफ मोलिक्यूस विषय पर बीआईटी के छात्र को जानकारी दी। बीआईटी के सहायक निदेशक डॉ अजय गुप्ता, डॉ राघव मेहरा, डॉ पुष्पनील शर्मा, आदित्य शर्मा, दुष्यंत कुमार, डॉ गिरेंद्र गौतम, डॉ गजेंद्र चौहान, कावेंद्र यादव, गौरव राजपूत, उज्ज्वल टांक ने टार्क यूनिवर्सिटी के में अपने विषय पर लेक्चर दिए। बीआईटी की ओर से टार्क यूनिवर्सिटी मलेशिया के दल को भारतीय संस्कृति को समझाते हुए भागवत गीता का एक सेट भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें