फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड स्कैप को रंगों से जीवंत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने किया हुनर का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलांगन की कला कार्यशाला में लैंड स्कैप के माध्यम से रंगों को जीवंत किया गया। कलाकारों के द्वारा अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महामना मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज में चल रही ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला विभिन्न विधाओं से युवा कलाकारों को अवगत करा रही है। इसी के साथ भारतीय गुरु शिष्य परंपरा को भी स्थापित करने में विशेष रुचि रखती है। इस शिविर में कला गुरु डॉ पीसी बरूआ के शिष्य डॉ महावीर सिंह, उनके शिष्य डॉ अनिल, डॉ राजबल सैनी अपने शिष्यों देवदयाल, अनमोल, विकुल आर्यन के साथ कलाकारों को कला के विभिन्न पहलुओं से अवगत करा रहे हैं। देवव्रत आर्य ने कार्यशाला में कलाकारों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कालेज के अहाते में लैंड स्कैप को रंगों के द्वारा जीवंत कर दिया। विद्यालय का हराभरा आंगन आर्य की तूलिका का स्पर्श पाकर प्रकृति की रंग बिरंगी छटा से मुखर हो गया। प्रीति, प्रिया सैनी, विकुल धीमान, आयुष, ऐश्वर्या, अनमोल, ज्योति चौहान, सोनिया सैनी, सविता, तमसा, दिलखुश, देवदयाल ने प्रशिक्षण में भाग लिया। धर्मेंद्र ने मोर की क्रिएटिविटी वेस्ट मैटेरियल से बनाकर सभी को चकित कर दिया। डॉ महावीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य में परमात्मा ने कुछ अलग करने की शक्ति दी है। उन्होंने बताया कि एक जून को दिन में 11 बजे कार्यशाला की कृतियों की प्रदर्शनी लगेगी। उद्घाटन रामशब्द सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें