युवकों के दो गुटों में मारपीट, तीन घायल
खतौली। युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई। हमले में तीन युवक घायल हो गए।
मथेड़ी और दादरी के युवकों के दो गुटों में कई दिन पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी मारपीट को लेकर इन युवकों के बीच एक दूसरे को देख लेने को लेकर ठन गई थी। शुक्रवार को घंटाघर के सामने दोनों गुटों के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर अफरातफरी मच गई थी। हमले में अभिषेक, आकाश व चीकू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने में जुटी है।
बाइक सवार घायल
खतौली। हाइवे पर नावला कट पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अखतियारपुर निवासी गौतम पुत्र बाबूराम घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया।