मोरना। मोरना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बेहड़ा की टीम ने भेड़ाहेड़ी की टीम को हराकर खिताब जीता। विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। पहला सेमीफाइनल मैच मोरना व भेड़ाहेड़ी के बीच खेला गया। जिसमें भेड़ाहेड़ी की टीम विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में बेहड़ा की टीम ने भोपा की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में बेहड़ा की टीम ने भेड़ाहेड़ी की टीम को हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। अंपायर के रुप में अभिषेक चौधरी व अखिल राजपूत रहे। विजेता व उपविजेता टीमों को युवा भाजपा नेता अमित राठी ने शील्ड व नगद पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में दीपांशु तोमर, तुषार माहेश्वरी, अनिकेत, यश रहे। सहयोगी के रुप में रानू, शानू, विशाल, अंकुश, कप्तान भाई रहे।