फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को अब आर्थिक मदद दिलवाएगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पीड़ित दो परिवार प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद की तमाम आस छोड़ चुका है। भाकियू ने पीड़ित परिवारों के रोजमर्रा की जिंदगी जीने तथा जर्जर हो चुके मकानों की हालत को देखकर अब प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद दिलवाने का बीड़ा उठाने की ठान ली है। चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इन दोनों परिवारों को 15 दिनों के भीतर आर्थिक मदद को मुआवजा नहीं दिलवाया, तो वे पीड़ित परिवारों को साथ लेकर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी निवासी दो किशोर नवजोत सिंह व कार्तिक लोहिया की चार माह पूर्व बिजलीघर के सामने हादसे में मौत हो गई थी। उस वक्त तत्कालीन कार्यवाहक तहसील सदर एसडीएम कुमार धर्मेंद्र ने पीड़ित परिवारों को सरकार से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया था। शासन व प्रशासन की हीलाहवाली कार्रवाई की वजह से इन दोनों परिवारों को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। रविवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पीड़ित परिवारों के पास पहुंचे। उन्होंने फोन पर तहसीलदार अमित कुमार से फोन पर बातचीत की। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए सरकार को लिखकर भेजा गया था। अगर विधायक चाहे तो इन परिवारों को मदद मिल सकती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे सरकार से मुआवजा दिलाना जानते हैं। अगर 15 दिन के भीतर सरकार से आर्थिक मदद नहीं दिलवाई गई तो वे तहसील में बेमियादी धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर नगराध्यक्ष मनोज सहरावत, सभासद के पति मोनू मंगवानी, सभासद गुरुदत्त अरोरा, गौरी शंकर, सरदार अवतार सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप तोमर, पंकज शर्मा एडवोकेट, जयपाल, नीलम छाबड़ा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें