फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 13

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के तहत जीआईसी के मैदान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 2800 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1386 को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं गांधी पॉलीटेक्निक ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन होना चाहिए, ताकि जनपद में कोई बेरोजगार न रहे। ऐसे रोजगार मेलों के द्वारा जनपद में ही हमारे युवा अच्छी कंपनियों में रोजगार हासिल कर सकेंगे। रोजगार मेले में दि पोंटी चढ्डा फाउंडेशन गाजियाबाद, ग्लोबल ग्रीन बायो प्लांटिक मुजफ्फरनगर, एक्सजेंट एक्वा, एमबीटी कृषि मार्ट प्रा लि, युवा शक्ति फाउंडेशन, एएनजी इंडिया लि नोएडा, टाटा स्काई ओबी कोजेंट नोएडा, पनासोनिक कोजेंट नोएडा, आइडिया कोजेंट नोएडा, आईटीसी हरिद्वार, एटूजेड प्रा लि, मिस्ती संसेशन, डील मनी मुजफ्फरनगर, माईमन्तरा गुरुग्राम, फिलीपकार्ट गुरुग्राम, टाफे मोटर्स एंड टेउक्टर हिमाचल प्रदेश, मदर सूमी सिस्टम लि पथरेड़ी, वाबल, फैम इंडस्ट्री लि अलवर, हीरो मोटोकोप लि देहरादून, निडिक इंडिया निमराना राजस्थान आदि कंपनी शामिल रहीं। कुल 2800 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए, जिनमें से 1386 अभ्यर्थी विभिन्न कंपनियों में चयनित किए गए। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एलसी सिंह सहायक निदेशक सेवायोजन, एमके दूबे प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, जिला सेवा योजन अधिकारी यूएन शुक्ला आदि रहे। संचालन गोपाल बर्मन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें