मुजफ्फनगर। वर्धमान जैन भवन धर्मशाला में आयुर्वेद जागरूकता और योग शिविर में साधक-साधिकाओं को शरीर को स्वस्थ्य रखने के उपाए बताए गए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज ने कहा कि घरेलू नुस्खों से बीमारी का उपचार करें। योग प्रशिक्षक अनुज त्यागी ने योगाभ्यास कराया। संयोजक सत्यप्रकाश बंसल ने बताया कि 21 जून तक प्रात: पांच बजे नई मंडी की धर्मशाला में यह शिविर चलेगा। राजीव जैन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
पराग दूध डेयरी चलाने के निर्देश
मुजफ्फनगर। जिला महिला चिकित्सालय की त्रैमासिक बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम राजीव शर्मा ने तीमारदारों के लिए पराग दूध डेयरी चलाने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सालय में आंवला, नीम, बेल तथा शहजन आदि के पेड़ लगाने की बात कही। समिति सचिव डॉ अमिता गर्ग ने प्रगति रिपोर्ट दी। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाईटेंगेल पुरस्कार प्राप्त उपचारिका वीना वर्मा को डीएम ने सम्मानित किया। सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा, अमित कौशिक, बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा चौधरी, डॉ इफ्तेखार अली, संजय मित्तल, रेवतीनंदन, होतीलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ब्लाकों में सम्मेलन करेंगी
मुजफ्फनगर। जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस पार्टी सम्मेलन करेंगी। पूर्व विधायक एवं महासचिव सतीश अजमानी ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन आयोजित करने के लिए अधिकृत किया है।
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
मुजफ्फनगर। गांधी कालोनी स्थित श्री अद्वैत स्वरुप आश्रम में महामंडेश्लर स्वामी मैत्रेय गिरि जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन परिक्रमा का प्रसंग सुनाया। कथा में पंच दश नाम जूना अखाड़ा से महामंडेश्वर स्वामी खेमानंद सस्वती कोटा से पधारे। संत बेअंत पुरी, विश्वासपुरी, शिवपुरी, सर्वानंदपुरी के सानिध्य में हुए धार्मिक कार्यक्रम में अमरलाल धमीजा, राजकिशन बाठला, विजय, अनिल धमीजा, सुरेश ग्रोवर, राजेश छाबड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन मुल्कराज तागरा ने किया।
डॉ शुभांग भारद्वाज सम्मानित
मुजफ्फनगर। शहर के स्वास्तिक फिजियोथेरेपी क्लिनिक के संचालक डॉ शुभांग भारद्वाज को उनके द्वारा फिजियोथेरेपी क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। दस जून को बनारस विश्वविद्यालय में हुए प्रथम राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी कांफ्रेस में उन्हें सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।