तीन नकलची पकड़े गए
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज बघरा में विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। वरिष्ठ परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ लक्ष्मण सिंह टांक एवं प्राचार्या रीना सहरावत ने बताया कि केपीएस डिग्री कॉलेज अलीपुर का बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का सेंटर बघरा में लगा है। इतिहास विषय में दो तथा समाजशास्त्र विषय में एक परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभागार में आयोजित हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में नक्षत्र प्रथम, रिया द्वितीय, अंशिका तृतीय रही। कनक एवं मनाली को सांत्वना पुरस्कार मिला। दूसरे वर्ग में अनुष्का शर्मा पहले, निपंखशी दूसरे और यशस्वनी तीसरे स्थान पर रही। नंदिनी और गीता को भी पुरस्कृत किया गया। डॉ सचिन गोयल, डॉ संदीप मित्तल, डॉ आलोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन विभूति शर्मा ने किया।
विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दस दिवसीय तरुणोत्सव कार्यक्रम में गणित, एनसीसी, वाणिज्य विषय की जानकारी दी गई। कक्षा दस की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग, सतत अध्ययन, मानसिक एवं शारीरिक विकास के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया गया। संजय शर्मा ने गणित को हल करने की लघु विधि बताई। एनसीसी प्रभारी केडी शर्मा, दीपक बर्थवाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य जेएम सक्सेना ने की।