फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलिड वेस्ट प्लांट बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एटूजेड कंपनी का सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद कराए जाने की मांग की। रोष जताते हुए कहा कि इस प्लांट के कारण क्षेत्र में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। आए दिन कूड़े में आग लगने की घटना होती है और पानी भी खराब होने लगा है।
विज्ञापन

मुत्ताहिदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनवाज आफताब के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने नगरपालिका के अधीन खालापार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कीनगर में संचालित हो रहा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद कराने की मांग की। डीएम के नाम ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चला रही हैं। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही नजर आती है। मक्कीनगर में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण क्षेत्रीय लोगों को गंदगी और कूड़ा करकट के बीच जीवन यापन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। प्लांट के कारण गंदगी फैलने से सैकड़ों लोगों को गंभीर बीमारी हो चुकी है। पेयजल भी खराब हो रहा है। मौके पर शाहनवाज आफताब, महबूब आलम, हाजी मुनव्वर, फैजयाब खान, वसीम, सैयद नुसरत, आसिफ राणा, सैयद अली खुर्रम, शाहबाज मलिक, अलताफ, अखलाक, इम्तियाज खां, दिलनवाज, फराज, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें