फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल देख कर छात्र-छात्राओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाफल देख कर छात्र-छात्राओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज पहुंचकर जश्न मनाया है। सभी ने अपने अध्यापकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षा फल शतप्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हर्ष तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर आयुष कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अर्जुन त्यागी ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इंटर की परीक्षा का रिजल्ट 98.8 प्रतिशत रहा है। पंजीकृत 332 छात्रों में से 4 अनुत्तीर्ण और 328 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 262, द्वितीय श्रेणी में 65 और तृतीय श्रेणी पर एक छात्र रहा है। वंशज त्यागी ने इंटर की परीक्षा में 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथाम स्थान पाया है। अभिषेक मिश्रा ने 88.6 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। नीलेश कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। डीएवी स्कूल का हाईस्कूल का रिजल्ट 98.6 प्रतिशत और इंटर का रिजल्ट 98.2 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में प्रियांशु ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बरखा वर्मा ने 82.8 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अश्चिनी ने 81.6 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। डीएवी इंटर कालेज के इंटर की परीक्षा में अभिषेक कुमार ने 84.8 प्रतिशत अंक से प्रथम, कु. जैनब ने 84.4 प्रतिशत अंक से द्वितीय और सुमित कुमार ने 83.6 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कालेज के हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। छात्रा इशरा ने 84.83 प्रतिशत अंक से प्रथम, लाइबा नूर ने 84.33 प्रतिशत अंक से द्वितीय और शाहीन ने 84.16 प्रतिशत अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इंटर के परीक्षाफल में छात्रा नामरा ने 84.4 प्रतिशत अंक, फरहीन त्यागी ने 82.8 प्रतिशत से द्वितीय और कु. अर्शी ने 82.8 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। दयानंद गुरुकुल इंटर कालेज में हाईस्कूल में मनीष भाटिया ने 83.50 प्रतिशत अंक से स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटर की परीक्षा में कुमारी आरती ने 88 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें