फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और शामली की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक मई से होने वाली अंतर जिला अंडर -19 चयन ट्रायल मैचों के लिए मुजफ्फरनगर और शामली की टीम घोषित हो गई है। मुजफ्फरनगर की टीम का कप्तान स्पर्श सहरावत को बनाया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार 18 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजों में रितिक बालियान, रितिक अरोरा, गर्वीत चौधरी, आशीर्वाद रॉयल, नाजिम खान, वैभव त्यागी, आरिश कुरैशी (विकेट कीपर), मोहित शर्मा, आर्यन मलिक, गेंदबाजों में अभिजीत सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, अनुज पंवार, विनीत पाल, राजन कुमार, स्पिनर आदेश बालियान और वरुण शामिल है। स्टैंड बाई में हिमांशु मेहरा, मनीष बंसल, शुभम पाल, मानव राठी और अंकुर के नाम शामिल है। शामली की टीम में कप्तान विजय तोमर, बल्लेबाजों में विश्वजीत सिंह, सत्याक्ष कुमार (विकेट कीपर), शिवांग मलिक, विशाल कुमार, बादल कुमार, आमिर, प्रशांत सिंह, साहिल चौधरी, मिन्हाल जैदी, अर्पित बालियान, अर्पित सैनी है। गेंदबाजों में अरविंद कुमार, हिमांशु चौधरी, नौशाद, रोबिन मलिक, फरहान, स्पिनर मयंक राज और सौरभ दीक्षित शामिल है। स्टैंड बाई में प्रशांत सैनी और नीतीश शर्मा, अर्जुन शाहिद शामिल किए गए है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच एक मई होगा। सभी खिलाड़ी सुबह साढ़े सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम मैनेजर अरशद और मनीष त्यागी को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें