फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन व पुलिस को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

शाहपुर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा द्वारा 2013 के दंगा पीड़ितों की मांगों के साथ कठुआ कांड में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए जाने को मांग को लेकर पुलिस के अलावा नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मजदूर सभा द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि सितंबर 2013 में क्षेत्र व जनपद में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद लगभग पचास हजार लोगों ने राहत कैंपों में शरण ली थी, जिसके बाद यह लोग अपने गांव वापस नहीं गए और बाद में इन्होंने कस्बे में फिदाए मिल्लत कॉलोनी के अलावा मोहल्ला ईदगाह व कस्सावन में अपने मकान बनाकर रहने लगे थे, जिनको अभी तक कस्बे की आबादी में शामिल नहीं किया गया। ज्ञापन में जिन लोगों को दंगे के दौरान मुआवजा नहीं मिला था उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान देने की बात कही गई। इसके अलावा एक ज्ञापन एसएसआई विजय बहादुर सिंह को भी दिया गया। जिला संयोजक मोहम्मद सलीम, प्रांतीय उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, समाजसेवी हाजी नफासत खान, इरफान, यासीन, शाहिद, गयूर, शौकीन, इलियास, राशिद, शाहरुख आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें