फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को केला की उपयोगिता बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लिटिल मिलेनियम में मनाया बनाना डे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में बच्चों ने बनाना डे मनाया।
विद्यालय में सभी बच्चों ने पीली पोशाक में आए। सुबह असेंबली में विद्यार्थियों के बीच ‘बनाना मैन’ आए, जिन्होंने बच्चों को रोज केला खाने के लिए कहा। प्ले और नर्सरी कक्षा के बच्चों ने टि अरपेस्टिंग एवं बबल व्रैप सेपेंटिंग कर केला बनाया। बड़ी कक्षा के छात्रों ने काले,सफ़ेद और पीले क्राफ्ट पेपर की सहायता से क्राफ्ट बनाया। बच्चों की कला विशेष रूप से सामने आई, जब उन्होंने चॉकलेट सिरप एवंसोंफ की सहायता से केले की मिठाई बनाई। शिक्षकोंने बताया कि वैसे तो केला 12महीने उपलब्ध रहता है। अध्यापकों ने बताया कि केला ऊर्जा का अच्छा स्तोत्र है। अत: अगर कभी भी तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता हो, तो केला खाना चाहिए। इसके साथ ही केले में ऐसा तत्व पाया जाता है, जो हमारा मूड ठीक करने में भी सहायता करता है। केले में लौह तत्व बहुतायत में होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी पूरा करता है । केला हमें निम्न रक्तचाप तथा हार्टअटैक से भी बचाता है। बनाना डे में शिंपी कपूर, आइना नागपाल, मणि भाटिया, शिप्रा सिंघल ,दीक्षा अरोरा, प्रिया अरोरा ,साक्षी कुरड़ा ,रिया गुप्ता ,सुम्बुल आजम ,सुरभि भाटिया ,निधि, शिप्रा शर्मा, अपूर्व, अलका चौधरी, प्रज्ञा आहूजा, प्रियंका शर्मा, मीनू चौधरी, शालू शर्मा, कनिका अरोरा ,एकता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें