फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ
विज्ञापन

मीरापुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम हनुमान मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ सत्संग भवन मीरापुर से आए पंडित अनिरुद्ध भारद्वाज ने हवन यज्ञ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित पूजा अर्चना में भाग लेकर भगवान परशुराम के दर्शन किए। कार्यक्रम में बिशन गिरि, शीतल गिरि, जनार्दन शर्मा, नरेश कौशिक, पंडित विनोद कुमार, कीर्तिभूषण शर्मा, कृष्णमोहन शर्मा, वासुदेव शर्मा, पुनीत भारद्वाज, जितेंद्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, विनय नागर, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा, आशीष, आदर्श, वासु कौशिक, प्रतीकांश आदि ने हवन यज्ञ में आहुति दी। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कैश किल्लत की सूचना से बेचैनी बनी
मीरापुर। बैंकों तथा एटीएम में कैश की कमी की जानकारी मिलने पर उपभोक्ताओं में बेचैनी बनी रही। सभी बैंकों में दिनभर एटीएम चैंबर्स में भीड़ लगी रही। खातों से रुपए निकालने के लिए महिलाएं भी कतारों में खड़ी दिखाई दीं। मीरापुर पीएनबी शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एटीएम में नोट डाल दिए गए हैं और ग्राहकों को भी हर संभव भुगतान करने का कार्य जारी है। उधर, ग्राहकों में कैश की कमी के चलते बेचैनी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें