निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर निजी स्कूलों की फीस, कोर्स पर लगाम लगाने की मांग की गई। इसके बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम के नाम सौंपा गया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं। निजी प्रकाशकों की किताबों को स्कूल के कोर्स में शामिल किया गया है। जिनकी कीमत कई गुणा होने से आम अभिभावक परेशान है। ड्रेस, कोर्स के अलावा अन्य एक्टिविटी के सामान की दुकान फिक्स है। जहां से खरीदारी के लिए अभिभावकों को विवश किया जाता है। गुस्साए लोगों ने कहा कि हर साल एडमिशन फार्म, एडमिशन का चार्ज वसूला जाता है। प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तक लगाए जाना अनिवार्य है, लेकिन इन नियमों का कोई भी स्कूल पालन नहीं कर रहा है। साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) का पालन नहीं होता है। इससे गरीब, निर्धन परिवार के बच्चे शिक्षा पाने से वंचित है। कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम के नाम सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर ललित मोहन वर्मा, नरेंद्र पंवार, देवेंद्र चौहान, मुकेश त्यागी, मंगतराम, लोकेश सैनी, शैलेंद्र शर्मा, पंडित आशीष मिश्रा, प्रदीप कोरी, प्रमोद रावत, वीरेंद्र वर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, अंकित पाल, राहुल पाल, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।