मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित विवेक विद्यामंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा ने किया।
प्रदर्शनी में शिशुओं ने वायु प्रदूषण, पानी बचाओ, जल चक्र, वाटर प्यूरीफाई, वैक्यूम क्लीनर, सौर ऊर्जा आदि के मॉडल बनाकर अच्छी जानकारी दी। सभी मॉडल बेस्ट मैटेरियल से तैयार किए गए। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के मैनेजर महेंद्र आचार्य ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम में विवेक, माधवी एवं प्रधानाचार्य प्रेमलता शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अरुण, सुनील शर्मा, ओमपाल, विजय उपस्थित रहे।