डिपो मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी
खतौली। पूर्ति निरीक्षक दीपांकर ने तेल से भरे लाल ड्रमों पर रात के समय काला पेंट करके उस पर डीलर का नाम लिख देने के मामले में तेल डिपो के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि डीलर पर दो हजार रुपए का जुर्माना करने की कार्रवाई की गई है।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित तेल के डिपो के अंदर वाहन में रखे केरोसिन से भरे काले रंग के पांच ड्रमों पर बुधवार की रात को कर्मचारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए इन ड्रमों पर काला रंग का पेंट कराकर उन पर डीलर का नाम लिखा दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक दिपांकर शर्मा जांच पड़ताल करने पहुंचे तो पेंट देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे। दीपांकर ने इस मामले में डीलर पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया था। शनिवार को पूर्ति निरीक्षक ने तेल डिपो के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा का कहना है कि वीडियो और फोटो खिंचवाने के बावजूद ड्रमों पर काला पेंट कर दिया था। इसलिए तेल डिपो के मालिक को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।